आर्ट वैल्यू के बच्चों ने किया गौरवांवित

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। राष्ट्रीय स्तर पर कला के क्षेत्र में एक बार फिर आर्ट वैल्यू के बच्चों ने जिले का नाम रोशन किया है। मुंबई रंगोत्सव संस्था द्वारा प्रति वर्ष राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है, जिसमें इस वर्ष भी हरदा के 70 बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता कक्षा 1 से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थी के लिए अयोजित की गई। जिसमें आर्ट ऑफ वैल्यू के आर्यन नेमा ने कला योग्यता पुरस्कार प्राप्त किया। वहीं वत्सल पाराशर, नैना शर्मा, निमेष अत्रे, तन्वी गोयल, धु्रव राजपूत को स्वर्ण पदक। पहल बादल, अर्णव वर्मा, आदित्य शर्मा, अनय बोरसे को रजत पदक एवं तियांशी वर्मा, अहाना परसाई ने कांस्य पदक प्राप्त किया है। आर्ट वैल्यू संस्था ने सभी विजेता प्रतिभाओं को इस उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

334 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!