मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बागपत में 351 करोड़ रूपए की 311 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

बागपत- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बागपत जनपद में 351 करोड़ रूपए की 311 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को टैबलेट, स्मार्टफोन और प्रमाण पत्र वितरित किये।

मुख्यमंत्री ने जनपद के भगवानपुर नांगल गांव में शिव गोरखनाथ आश्रम में सत्संग भवन का लोकार्पण किया और रूद्राक्ष पौधे का रोपण भी किया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बिना भेदभाव के विकास की योजनाएं प्रभावी ढंग से लागू की जा रही है। उन्होंने कहा कि विकास से रोजगार सृजन हो रहा है, जिससे युवाओं का पलायन रुक रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि मैं स्वयं को धन्य महसूस कर रहा हूं। मन अत्यंत भावुक और कृतज्ञ है। भगवान रामलला सरकार के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में उपस्थित होना मेरे लिए परम सौभाग्य की बात है। यह मेरे प्रभु राम की कृपा ही है कि मुझे इस ऐतिहासिक, अभूतपूर्व अवसर का साक्षी बनने का सौभाग्य मिल रहा है।

148 Views

Leave a Reply