गुरव समाज का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न  

अनोखा तीर, हरदा। गुरव समाज हरदा का गत दिनों निर्वाचन हुआ। जिसमें अध्यक्ष पंकज भद्रावले, सचिव जितेंद्र सेवारिक, कोषाध्यक्ष हितेंद्र काले निर्वाचन प्रक्रिया से निर्विरोध चुने गए। इसी क्रम में सोमवार को नई कार्यकारणी का गठन कर 30 सदस्य को संरक्षक मंडल एवं गुरव समाज महासंघ के अध्यक्ष बलराम काले एवं कार्यकारणी सदस्य जयंत भद्रावले की उपस्थिति में शपथ ग्रहण कराई गई। समाज के निवर्तमान अध्यक्ष महेश चोलकर का शाल श्रीफल एवं प्रतिक चिन्ह देकर अपने कार्यकाल से विदाई दी गई। वहीं नव निर्वाचित अध्यक्ष पंकज भद्रावले को नव कार्यभार सुपुर्द किया गया। कार्यक्रम में समाज के सभी वर्ग के समाज बंधु ओर महिलाएं उपस्थित रही। नव निर्वाचित अध्यक्ष ने अपने आगे की कार्यप्रणाली सभी समाज बंधुओ के समक्ष प्रस्तुत की ओर सभी समाज बंधुओं से समाज उत्थान के लिए सहयोग की अपील की।

164 Views

Leave a Reply