गांधी जयंती मनाई …. महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर चलने का लिया संकल्प

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। 8 दिसंबर सन् 1933 को हरिजन छात्रावास जो कि वर्तमान में अन्नापुरा स्कूल है। जहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी स्वयं पधारे थे। बापू ने यहां सद्भाव एवं भाईचारे की झलक पाकर इसे हद्यनगरी की संज्ञा से नवाजा था। उनके आगमन को अक्षुण्य बनाये रखने की दृष्टि से कांग्रेस ने स्कूल प्रांगढ़ में बापू की कुटिया स्थापित कराई थी। जिसका उद्देश्य बापू का व्यक्तित्व एवं योगदान से जन-जन अवगत हो सके। यह बातें पूर्व विधयक डॉ आरके दोगने ने गांधी जयंती पर स्थानीय अन्नापुरा स्कूल स्थित बापू की कुटिया में आयोजित कार्यक्रम में कही। इससे पहले श्री दोगने ने अन्य अतिथियों के साथ मिलकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को उनके जयंती पर्व पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। दोनों महापुरूषों के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को याद किया गया। इस मौके पर श्री दोगने अपने संबोधन में कहा कि बापू के बताये मार्ग पर चलकर सद्भाव एवं आपसी भाईचारे को बल देंगे। साथ ही स्वच्छता के प्रति जागरूकता कार्यक्रमों पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ दोगने के साथ गुलजार भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ आनंद झवर, योगेश चौहान, युवा कांग्रेस नेता अजय राजपूत, पार्षद अमर रोचलानी, दिनेश यादव , संजय जैन, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार से शैलेंद्र जलखरे, संजय अग्रवाल, राघवेंद्र पारे सहित अन्य गणमान्य लोग एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता हरिओम शर्मा ने कया, वहीं अंत में आभार संजय जैन ने व्यक्त किया।

 

कांग्रेस ने बापू एवं पटेल को किया याद

इधर, जिला एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने भी इसी दिन संयुक्त कार्यक्रम आयोजित कर दोनों महापुरूषों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने बताया कि पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने घंटाघर पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके योगदान का भी स्मरण किया गया। इस मौके पर पूर्व नपाध्यक्ष हेमंत टाले, प्रमिला सिंह, बद्री पटेल एवं उत्तम तेनगुरिया ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर गोविन्द व्यास, गौरीशंकर शर्मा, राघवेंद्र पारे, उत्तम तेनगुरिया, मोहन सांई, गिरिजा पुरोहित, संतोष पुरोहित, संजय अग्रवाल, नमिता पीपरर्दे, रमेश सोनकर, कैलाश पटेल, अजय राजपूत, नवीन पाल, सतीश कुचबंदिया, संजय पांडेय सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे ।

Views Today: 2

Total Views: 130

Leave a Reply

error: Content is protected !!