राठौर समाज की कार्यकारिणी का गठन

 

अनोखा तीर, हरदा। राठौर क्षत्रिय समाज क्षेत्रीय संगठन के अध्यक्ष का चुनाव निर्वाचित होने के पश्चात नवनियुक्त अध्यक्ष शिवनारायण राठौर के द्वारा समिति का गठन किया गया। जिसमें जिले के सामाजिक बंधुओ को पदाधिकारी बनाया गया। जिलाध्यक्ष शिवनारायण राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार के दिन समाज के मांगलिक भवन पर सामाजिक लोगों की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से ब्रजमोहन राठौर सिरकंबा एवं तोताराम राठौर खिरकिया उपाध्यक्ष, नागेश राठौर हरदा सचिव, जयनारायण राठौर हरदा कोषाध्यक्ष, मनोज राठौर हरदा को सह सचिव, अनिल राठौर कमताडा उप कोषाध्यक्ष, संगठन मंत्री अशोक राठोर हरदा, प्रचार मंत्री मुकेश राठोर हरदा, संयोजक ओम प्रकाश राठौर चारुवा सहसंयोजक एवं मीडिया प्रभारी अजय राठौर रहटगांव को बनाया गया। सभी पदाधिकारीयो की नियुक्ति पर सामाजिक लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।

136 Views

Leave a Reply