Skip to content
Thursday, 22 October 2026
राष्ट्रीय

2000 के नोट बदलने की मियाद एक हफ्ते बढ़ी

1 min read
Text Size:

नई दिल्ली- रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी आरबीआई ने 2000 रुपए का नोट बैंक में जमा करने या दूसरे नोटों से बदलने की तारीख 7 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। आरबीआई ने कहा कि चूंकि विड्रॉल प्रोसेस का तय समय खत्म हो गया है। रिव्यू के बेस पर 2000 रुपए के नोट को जमा और बदलने की मौजूदा व्यवस्था को 7 अक्टूबर 2023 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

इससे पहले आरबीआई ने इसी साल एक सर्कुलर जारी करके 2000 के नोट बैंकों में जमा करने या बदलने के लिए कहा था। बैंकों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार कुल 3.56 लाख करोड़ रुपए मूल्य (वैल्यू) के 2000 रूपए के नोट प्रचलन में थे। इसमें से 3.42 लाख करोड़ रूपए वैल्यू के नोट वापस आ चुके हैं। अब सिर्फ 0.14 लाख करोड़ रूपए की वैल्यू के नोट बाजार में हैं।

113 Views
What do you think?

Leave a Reply