Skip to content
Sunday, 11 October 2026
मनोरंजन

43वां बर्थडे मना रही हैं करीना कपूर खान, खास अंदाज में किया विश बहन करिश्मा ने

2 min read
Text Size:

‘जाने जान’ से ओटीटी पर डेब्यू करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान आज अपना 43वां बर्थडे मना रही हैं। ऐसे में एक्ट्रेस अपने परिवार के साथ इस खास दिन को सेलिब्रेट करते हुए नजर आ रही हैं। बेबो पटौदी पैलेस में अपने जन्मदिन की प्री बर्थडे पार्टी करती हुई दिखाई दे रही हैं।

इस पार्टी की कुछ तस्वीरें करीना कपूर की बहन करिश्मा कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। तस्वीरों में करीना सिंपल लुक अपने अपनी फिल्म से जुड़ा केक काटते हुए दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही करिश्मा कपूर ने बेबो को विश करते हुए एक प्यारा सा पोस्ट भी लिखा है।

करिश्मा कपूर ने शेयर की तस्वीरें

बड़ी बहन ने करिश्मा ने करीना कपूर को उनके 43वें जन्मदिन पर अनोखे अंदाज में विश किया है। इसके साथ ही वह बेबो की इस पार्टी का हिस्सा भी रहीं। करिश्मा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में करीना अपना स्पेशल बर्थडे केक काटते हुए और बहन के साथ पोज देते दिखाई दे रही हैं। एक तस्वीर में करीना केक काटते हुए दिखाई दे रही हैं, उस पर करिश्मा ने उन्हें बधाई देते हुए लिखा ‘मेरी लाइफलाइन को जन्मदिन की शुभकामनाएं’।

इसके साथ ही उनका केक भी काफी स्पेशल था, क्योंकि वो एक्टेस की आने वाली फिल्म से जुड़ा हुआ था। दरअसल, करीना के बर्थडे पर जो केक आया था, उस पर  ‘हमारी ‘जाने जान’ जन्मदिन मुबारक’ लिखा हुआ था। बता दें कि ‘जाने जान’ करीना की आने वाली फिल्म है।

अपने बर्थडे पर करीना ने बिखेरा जलवा

करीना के बर्थडे पर बस उनका केक ही स्पेशल नहीं था, बल्कि एक्ट्रेस खुद भी काफी खूबसूरत लग रही थीं। करिश्मा कपूर ने उनके साथ कुछ तस्वीरें शेयर की, जिसमें दोनों बहनें कहर ढहाती नजर आईं। बर्थडे गर्ल करीना ने येलो कलर का कढ़ाई वाला कफ्तान और मैचिंग ट्राउजर पहना। वहीं, करिश्मा व्हाइट सूती को-ऑर्ड में गजब लग रही थीं।

इस दिन रिलीज होगी ‘जाने जान’

करीना कपूर की फिल्म ‘जाने जान’ भी आज उनके बर्थडे पर ही रिलीज हुई है। ऐसे में आज एक्ट्रेस का बर्थडे उनके लिए कई मायनों में खास रहने वाला है। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखने को मिलेगी। इस मूवी में करीना के साथ विजय वर्मा और जयदीप अहलावत भी मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाले हैं।

199 Views
What do you think?

Leave a Reply