मतदान कर्मियों का प्रथम प्रशिक्षण आज से शुरू

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। विधानसभा निर्वाचन 2023 को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए मतदान कर्मियों का प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा ने बताया कि प्रशिक्षण शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा, शासकीय महाविद्यालय टिमरनी तथा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खिरकिया में आयोजित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण तीनों विकासखंड मुख्यालय हरदा, खिरकिया व टिमरनी में 15 से 17 सितम्बर तक दो पालियों में संपन्न होगा। डॉ. गौड़ा ने बताया कि तीनों प्रशिक्षण स्थल पर प्रथम पाली प्रात: 10:30 से 1:30 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक आयोजित किया गया है। उन्होंने निर्देशित किया है कि सेक्टर अधिकारी एवं पुलिस सेक्टर अधिकारी प्रशिक्षण में प्रथम दिवस उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे।

140 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!