प्रदेश सरकार की योजनाओं से किसानों की आय बढ़ी : कृषि मंत्री  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने तथा खेती की लागत घटाने के लिए अनेक निर्णय लिए है तथा किसान हितैषी बहुत सी योजनाएं लागू की है, जिनसे किसानों की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आया है। श्री पटेल शुक्रवार को पॉलिटेक्निक कॉलेज के ऑडिटोरियम में उद्यानिकी विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय कृषक संगोष्ठी व सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र शाह, कृषि स्थाई समिति के अध्यक्ष ललित पटेल व जिला भाजपा अध्यक्ष अमर सिंह मीणा के अलावा कृषि विज्ञान केन्द्र के कृषि वैज्ञानिक व अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। कृषि मंत्री श्री पटेल ने इस अवसर पर उन्नत किसानों द्वारा लगाई गई जैविक कृषि उत्पादों की प्रदर्शनी भी देखी। कृषि मंत्री श्री पटेल ने इस अवसर पर कहा कि सरकार ने फसल बीमा योजना तथा राजस्व पुस्तक परिपत्र के तहत प्राकृतिक आपदा की स्थिति में दी जाने वाली राहत राशि में काफी वृद्धि की है। साथ ही फसल के समर्थन मूल्य में हर वर्ष लगातार वृद्धि की जा रही है, जिससे किसानों को फसल का बेहतर मूल्य मिलने लगा है। उन्होने कहा कि हरदा जिला प्रदेश का पहला शतप्रतिशत सिंचित जिला बनने जा रहा है। जिले में शीघ्र ही मोरन्ड गंजाल योजना तथा शहीद इलापसिंह उद्वहन सिंचाई योजना शुरू होंगी, जिनसे किसानों की सिंचाई क्षमता बढ़ेगी। शहीद इलापसिंह सिंचाई परियोजना से 118 गांव के किसान लाभान्वित होंगे।

Views Today: 2

Total Views: 142

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!