सोशल मीडिया पर हथियार के साथ बदमाश ने दिखाया जलवा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

टिमरनी/हरदा। अब असामाजिक तत्वों को भी सोशल मीडिया पर जलवा दिखाने का शौक चर्राने लगा है। इस पर हथियार के साथ फोटो डालने पर चौकन्नी पुलिस ने बदमाश की हेकड़ी निकाल दी। जानकारी के अनुसार टिमरनी थाना क्षेत्र अन्तर्गत सोमवार की शाम एक कथित बदमाश योगेश पिता जमुनादास भाटी निवासी सोडलपुर ने हथियार के साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इसके बाद मुखबिर की सूचना पर सतर्क पुलिस ने उसे सोडलपुर की हंसावती नदी के पास एक देसीं पिस्टल, जिंदा कारतूस के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक टिमरनी थाना क्षेत्र का निगरानीशुदा बदमाश है। उस पर पूर्व में चोरी अड़ीबाज़ी करने और मारपीट के कई अपराध दर्ज हैं।

128 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!