महाकाल सेना सेवा समिति ने निकाली कावड़ यात्रा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

योगेंद्र राजपूत, खिरकिया। श्रावण मास के अंतिम सोमवार महाकाल सेना सेवा समिति द्वारा डीजे बाजे और ढोल नगाड़ों के साथ नगर में एक विशाल भव्य कावड़ यात्रा निकाली गई। कावड़ यात्रा सुबह 11 बजे चौकड़ी रोड स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर मणि से शुरू होकर गुप्तेश्वर मंदिर चारूवा पहुंची। ज्ञात हो महाकाल सेना सेवा समिति नगर को लगभग पांच दिनो से सजाने में लगे थे। नीलकंठ मंदिर से गुप्तेश्वर मंदिर तक कावड़ यात्रा का जगह-जगह विभिन्न संगठनों द्वारा स्वागत किया गया।

कावड़ यात्रा में भगवान शिव की प्रतिमा आर्कषक का केन्द्र रही। कावड़ यात्रा में कावडि़एं नीलकंठ मंदिर से हजारो श्रध्दालुओ जल लेकर निकलेे गुप्तेश्वर चारूवा की नगरी में भगवान भोलेनाथ का जल अभिषेक किया गया। कावड़ यात्रा मणि मंदिर से शुरू होकर रेलवे गेट, पीपल चौराहा, महाकाल चौक, मंडी गेट, उत्कृष्ट स्कूल, थाना चौराहा, महाराणा प्रताप चौक छीपाबड़ होते हुये चारूवा गुप्तेश्वर धाम पहुंची। करणी सेना जिलाध्यक्ष सुनील सिंह राजपूत अपनी टीम के साथ कावड़ यात्रा में शामिल हुए। कांग्रेस कमेटी ने किया स्वागत शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व विधायक आरके दोगने के नेतृत्व में महाकाल सेना सेवा समिति के कावडिय़ों का पटेल काम्पलेक्स पर स्टॉल लगाकर पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। स्वागत में जिला कार्यकारी अध्यक्ष बद्री पटेल, जनपद अध्यक्ष रानू दशरथ पटले, शहर कांग्रेस अध्यक्ष आशुतोष कोठारी, ब्लॉक अध्यक्ष शंकर सिंह सालंकी, दुर्गादास पाटिल, मुन्ना बायबार, वंटी वर्मा लोकेश जायसवाल, असलम पठान, भगवान वासले, नरेन्द्र आठनेरे, कमलेश राजपूत, दिपक सोनी चारूवा, मनजीत बघेल, सुमीत ओनकर सहित अन्य कांग्रेस नेता उपस्थित थे।

354 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!