स्नेह यात्रा खिरकिया तहसील के ग्रामीण क्षेत्र में पहुंची

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। साधु-संतों के सानिध्य में समाज के विभिन्न वर्गों में आत्मीयता और सामाजिक समरसता स्थापित करने के उद्देश्य से प्रदेश में इन दिनों स्नेह यात्रा आयोजित की जा रही है। सोमवार को खिरकिया ब्लॉक के ग्रामों में यात्रा के पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक संदीप गौर ने बताया कि सोमवार को यह यात्रा ग्राम जामन्याखुर्द, खारी, भंवरपानी, आर्या, घोड़ापाट, रक्तया, हसनपुरा, मुहालसरकुलर, रिछाड़िया व लाल्याचापड़ पहुंची। उन्होने बताया कि सोमवार को यात्रा में सम्मिलित हो कर छत्तीसगढ़ से पधारे महामंडलेश्वर शर्वेश्वर जी महाराज वंचित वर्ग के ग्रामीणों के बीच पहुंच कर इस समरसता के भाव को भक्तिमय कर दिया। यात्रा के दौरान स्वामिनी स्वप्रकाशानंदा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सामाजिक भेदभाव मुक्त वातावरण ही समृद्ध समाज की पहली सीढ़ी है। उन्होने कहा कि जन जन और कण कण में प्रभु बसते हैं। स्नेह यात्रा मंगलवार को खिरकिया विकासखंड के ग्राम जूनापानी मकड़ाई से नानी मकड़ाई, केवलारी, बिचपुरी सर्कुलर, बिचपुरी रैयत, बिचपुरी मॉल, भगवानपुरा, सोनपुरा, दृगपालपुर व मोर्तलाई, जामुखो जाएगी।

210 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!