सुरक्षा गार्ड भर्ती के लिए हरदा, टिमरनी, खिरकिया व रहटगांव में लगेंगे शिविर

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला प्रबन्धक रामनिवास कालेश्वर ने बताया कि रिजनल ट्रेनिंग सेंटर जवासा जिला नीमच के भर्ती अधिकारी हरदा जिले के रहटगांव, टिमरनी, हरदा व खिरकिया में सुरक्षा गार्ड भर्ती के लिए विशेष शिविर आयोजित करेंगे। ये शिविर 23 अगस्त को जनपद खिरकिया, 24 को जनपद हरदा, 26 को जनपद टिमरनी तथा 28 अगस्त को ग्राम पंचायत रहटगांव में आयोजित होंगे। इसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास तथा न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। आवेदक अपने मूल दस्तावेज तथा उनकी छायाप्रति के साथ पासपोर्ट आकार के दो फोटो सहित इन भर्ती शिविरों में उपस्थित हो सकते है।

257 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!