लाड़ली बहनों के खाते में 10 अगस्त को होगी मासिक सहायता की राशि अंतरित

रीवा में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम : सभी वार्ड और पंचायतें वर्चुअली जुड़ेंगी
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने की तैयारियों की समीक्षा तथा दिए निर्देश

लाड़ली बहना सेना निभाएंगी सक्रिय भूमिका

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रत्येक ग्राम और वार्ड में बनी लाड़ली बहना सेना की बहनों की शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में भागीदारी सुनिश्चित की जाए। महिला सशक्तिकरण में यह सेना महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में समर्थ है। ग्राम पंचायतों और वार्डों में 10 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना पर केन्द्रित रंगोली, लोकगीत, लोक नृत्य, नुक्कड़ नाटक और अन्य स्थानीय सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन कर राशि अंतरण के पल को उत्सव के रूप में मनाया जाए।

157 Views

Leave a Reply