Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

अज्ञात कारणों के चलते ३ झोपड़ियों में लगी आग

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले के ग्राम कांकरिया में गुरुवार को तीन झोपड़ियों में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। जिसके चलते झोपड़ियों में रखी सामग्री जलकर खाक हो गई। बताया जा रहा कि झोपड़ी में रहने वाले तीनों परिवार के सदस्यों के पास पहनने के कपड़े के अलावा कुछ भी नहीं बचा है। ग्रामीणों की सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पटवारी प्रह्लाद धानक ने बताया रामौतार पिता मनोहर, रामनाथ पिता बाबूलाल एवं दशरथ पिता उमराव के घर आग लगी थी। आग में करीब ३ लाख रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है। पंचनामा तैयार कर पीड़ित परिवारों को शासन से आर्थिक मदद के लिए प्रकरण तैयार किए जा रहे हैं।

96 Views
What do you think?

Leave a Reply