Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

9वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी 21 जून को ९वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में वृहद पैमाने पर योग प्रदर्शन कार्यक्रम संपूर्ण प्रदेश में एक ही समय पर आयोजित किया जाएगा। आगामी 21 जून को सभी शासकीय एवं अशासकीय माध्यमिक, हाईस्कूल एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में सामूहिक योग कार्यक्रम किया जाएगा। विद्यालयों में 7वीं से 12वीं कक्षाओं में अध्ययनरत विद्यार्थी, शिक्षक तथा विद्यालयीन स्टॉफ सामूहिक योग करेंगे। सामूहिक योग सुबह 7 बजे से कॉमन योग प्रोटोकाल के अनुसार प्रशिक्षित योग शिक्षकों द्वारा कराया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक एवं अध्यात्मिक विकास में योग की उपादेयता की दृष्टि से प्रदेश के विद्यालयों में छात्रों एवं शिक्षकों के लिए 19 और 20 जून को योग सेमीनार एवं कार्यशालाओं का आयोजन भी किया जाएगा। सामूहिक योग प्रदर्शन पूर्णत: स्वैच्छिक है, किन्तु प्रदेश की समस्त शासकीय एवं अशासकीय शैक्षणिक संस्थाओं में इसे आवश्यक रूप से आयोजित किया जाएगा। योग कार्यक्रम में भाग लेने वालों के लिये किसी विशेष रंग के परिधान अनिवार्य नही है, यथा संभव विद्यार्थीगण सफेद टी-शर्ट एवं लोवर अथवा शालेय गणवेश में योगाभ्यास कर सकते हैं।

385 Views
What do you think?

Leave a Reply