Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

मध्यप्रदेश एमएसएमई कॉन्क्लेव 19 जून को

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग द्वारा 19 जून को भोपाल में मध्यप्रदेश एमएसएमई सम्मलेन 2023 का आयोजन किया जायेगा। एमएसएमई सचिव पी नरहरि ने बताया कि भोपाल के होटल आमेर ग्रीन में आयोजित यह सम्मलेन मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और रसायन एवं उर्वरक मंत्री मनसुख एल मांडविया और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में होगा। इस एक दिवसीय सम्मेलन में प्रदेश की 1 हज़ार से अधिक एमएसएमई इकाइयां सहभागिता करेंगी। इन सफल इकाइयों को सम्मान देने के लिए उद्यमियों को पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा तथा उद्यमों को बढ़ाना देने के लिए देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ एमओयू भी निष्पादित किए जाएंगे। कॉन्क्लेव में 6 सेक्टोरल सत्र होंगे, जिसमें देश के प्रसिद्ध उद्योग विशेषज्ञ एवं वरिष्ठ अधिकारीगण विभिन्न विषयों पर उद्यमियों के साथ चर्चा करेंगे। चर्चा का उद्देश्य प्रदेश के उद्योगों को सुदृढ़ एवं प्रतिस्पर्धी बनाना है।

264 Views
What do you think?

Leave a Reply