यह बात गलत है….

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह जिले की धार्मिक नगरी हंडिया में नर्मदा किनारे स्थित रिद्धनाथ मंदिर परिसर का हाल है। यहां चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा रहता है। खासकर तीज-त्यौहार व अन्य विशेष अवसरों पर यहां पया्रप्त साफ-सफाई के साथ-साथ बेतरतीब ढंग से खड़े होने वाले वाहनों की वजह से लोग परेशान होते हैं। धार्मिक स्थल पर मूलभूत सुविधाओं को लेकर धर्मप्रेमीजनों के बीच गलत संदेश जाता है। जबकि विशेष मौकों पर यहां चाक-चौबंद इंतजाम होने चाहिये, ताकि लोगों को यहां एक बेहतर वातावरण मिले। इन सब प्रयासों से जहां क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। वहीं दिनों दिन नवीन व्यवस्थाओं का विस्तार हो सकेगा। लेकिन, फिलहाल ये सबकुछ दिखाई नही दे रहा है। जिसमें स्वच्छता, पार्किंग व्यवस्था तथा जगह-जगह पेयजल इंतजाम शामिल हैं। वहीं प्रमुख स्थानों पर कैमरें व पंचायत कर्मियों की तैनाती या यूं कहें कि इंतजामों की निगरानी पर भी ध्यान देने की जरूरत है। क्योंकि इन सबके अभाव में लोगों कहना नही चूकते, कि यह बात गलत है।

191 Views

Leave a Reply