Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

दहेज लोभियो ने गला घोंटकर की थी नव विवाहिता की हत्या

2 min read
Text Size:

 

आरोपी पति मुरारी गौर

 आरोपी ननंद राजंति गौर

आरोपी ससुर गौरीशंकर गौर

आरोपी सास कुसुम बाई गौर

मृतिका नेहा गौर

अनोखा तीर, हरदा। जिले के रहटगांव थाना क्षेत्र के ग्राम फुलड़ी में 12 जून की शाम एक नवविवाहिता फांसी के फंदे पर झूलकर मौत होने की बात कर ससुराल वालों ने पुलिस को सुसाइड की बात बताई थी। पुलिस जांच में मामला हत्या का निकला। जिसके बाद पुलिस ने हत्या के आरोपी पति, सास-ससुर और ननंद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसडीओपी आकांक्षा तलया ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में मृतिका की गला घोंटकर हत्या करना पाया गया है। वहीं, जांच के दौरान अन्य साक्ष्य भी पुलिस को मिले, जिसमें उसके ससुराल के लोगों ने अपनी बहू की गला दबाकर हत्या करने के बाद उसे अपने आप को बचाने फांसी के फंदे पर लटका दिया था, जिसमे साक्ष्यों के आधार पर मृतिका के ससुराल वालों के खिलाफ 304 बी एवं 302 का प्रकरण दर्ज किया गया। वहीं, नेहा गौर की हत्या के आरोपी पति मुरारी गौर, ससुर गौरीशंकर, सास कुसुमबाई और ननंद राजंती गौर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। गौरतलब है कि ग्राम बरखेड़ी की रहने वाली नेहा की शादी 31 जनवरी को सामाजिक रीति रिवाजों के साथ हुई थी। नेहा की मौत के बाद मायके के लोगों ने ससुराल वालों पर दहेज में फोर-व्हीलर दहेज देने के लिए परेशान करने का भी आरोप लगाया था। मृतिका के बड़े भाई वीरेंद्र गौर ने कहा कि था कि दामाद मुरारी गौर ने ही उनकी बहन की गला घोंटकर हत्या की है। इस दौरान रहटगांव निवासी उसकी बहन राजंती गौर ने उसके पैर पकड़े थे। उनका आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर शादी के बाद से उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने बड़े धूमधाम के साथ अपनी छोटी बहन की शादी की थी लेकिन दहेज के लोभियों ने उनकी बहन की हत्या कर दी। उन्होंने कहा है कि उनकी बहन की हत्या के सभी आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलने के साथ उम्रकैद की सजा भी होनी चाहिए।

397 Views
What do you think?

Leave a Reply