अनोखा तीर, हरदा। प्रांतीय जनपद सदस्य संघ के अध्यक्ष देवेन्द्र चौधरी ने हरदा के जनपद सदस्य अजय पाटिल को संघ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने भेजे गए नियुक्ति पत्र में कहा कि श्री पाटिल संगठन की विचारधारा अनुरूप सक्रियता के साथ कार्य कर संगठन को गतिशीलता प्रदान करेंगे।







