Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले में पंच के रिक्त कुल 359 पदों की पूर्ति के लिए उप निर्वाचन प्रक्रिया जारी है। इसके लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषि गर्ग ने रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति की है। जारी आदेश अनुसार विकासखंड हरदा की ग्राम पंचायतों में पंच के रिक्त पदों के लिए तहसीलदार राम किशोर झरबड़े को रिटर्निंग अधिकारी तथा नायब तहसीलदार कुलदीप सिंह को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। नाम निर्देशन पत्र तहसीलदार न्यायालय हरदा के कक्ष में प्राप्त किए जाएंगे। इसी तरह खिरकिया विकासखंड की ग्राम पंचायतों में रिक्त पंच पदों की पूर्ति के लिए रिटर्निंग अधिकारी तहसीलदार राजेंद्र पवार को बनाया गया है, जबकि सहायक रिटर्निंग अधिकारी नायब तहसीलदार श्रीमती प्रिंसी जैन को बनाया गया है। नाम निर्देशन पत्र खिरकिया तहसीलदार न्यायालय कक्ष में प्राप्त किए जाएंगे। इसके अलावा टिमरनी विकासखंड में पंच के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए प्रभारी तहसीलदार रहटगांव प्रमेश जैन को रिटर्निंग अधिकारी तथा नायब तहसीलदार श्रीमती रेखा गुजरे को सहायक रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया है। नाम निर्देशन पत्र टिमरनी तहसीलदार न्यायालय के कक्ष में प्राप्त किए जाएंगे।

237 Views
What do you think?

Leave a Reply