Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

अवैध शराब के 6 प्रकरण पंजीबद्ध  

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। आबकारी विभाग के दल ने अवैध मदिरा के परिवहन, संग्रहण व अवैध मदिरापान के विरूद्ध कार्यवाही की। जिला आबकारी अधिकारी रितेश लाल ने बताया कि बुधवार को वृत खिरकिया के ग्राम नीमखेड़ा माल बेडियाखुर्द, धनवाड़ा, पप्पू ढाबा सिराली तथा वृत हरदा के सरदार मोहल्ला, टंकी मोहल्ला, स्वाद री ढाणी ढाबा छीपानेर रोड हरदा तथा वृत टिमरनी के ग्राम रेलवा, आलमपुर में दबिश दबिश देकर कुल 43 पाव देशी शराब, 8 लीटर हाथ भट्टी शराब जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत कुल 6 प्रकरण पंजीबद्ध किए। इस कार्यवाही में वृत टिमरनी प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी केसी चौहान, वृत हरदा प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक संग्रामसिंह गोरे, वृत खिरकिया प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक दीपिका वाईकर एवं समस्त आबकारी आरक्षको व नगर सैनिको का योगदान रहा।

96 Views
What do you think?

Leave a Reply