Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

दुर्घटना के विरोध में घण्टो तक हाईवे जाम

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, खिरकिया। गुरुवार सुबह महाराणा प्रताप चौक पर डंपर की चपेट में मोटरसाइकिल पर सवार पति-पत्नी अपनी बेटी के साथ आ गए। बीच चौराहे पर जिसने भी यह हादसा देखा उसके होश उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर आए एक डंपर संचालक ने दुर्घटना स्थल पर उपस्थित मदद करने वाले युवकों के साथ अभद्रता की। इस बात को लेकर भी चौराहे पर ही जमकर विवाद हो गया और तकरीबन 5 घंटे हाईवे पर चक्का जाम चलता रहा। विरोध प्रदर्शन कर रहे सैकड़ों लोगों का कहना था कि डंपर संचालक को बुलाकर मौके पर मौजूद सभी से माफी मांगने के लिए कहा जाए और पुलिस प्रशासन कड़ी से कड़ी कार्रवाई डंपर संचालक पर करें।

घटना को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

छीपाबड़ थाना क्षेत्र में महाराणा चौक पर हरदा खंडवा हाईवे पर स्थित है डंपर में एक ने दंपति को टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल पर सवार शेरसिंह राजपूत और उनकी पोती काव्या 5 वर्ष घायल हुए। जिन्हें रेफर किया गया। इस दौरान छीपाबड़ के ग्रामीणों ने भारी संख्या में महाराणा चौक पर चक्का जाम कर प्रदर्शन किया, स्थानीय नागरिकों का कहना था कि एक डंपर संचालक युवक द्वारा घायलों की मदद करने वाले कुछ स्थानीय नागरिकों से अपशब्दों का प्रयोग कर धमकी दी। जिसको लेकर छीपाबड़ के नागरिकों में भारी आक्रोश है और वह उस युवक को घटनास्थल पर बुलाकर माफी मंगवाने की बात पर अड़े हुए हैं, जबकि सुबह से अभी तक राजमार्ग पर जाम लगा हुआ है और गाड़ियों की लंबी कतारें लगी हुई है। इस दौरान जिले का समस्त थाना पुलिस बल घटनास्थल पर मौजूद है। शाम तकरीबन 4 बजे जैसे-तैसे स्थानीय प्रशासन ने हाईवे पर जारी चक्का जाम को खुलवाने का प्रयास किया। पुलिस ने अभद्रता करने वाले कपिल विश्नोई को हिरासत में ले लिया। चक्का जाम खुलवाने के बाद जब युवक को थाने में लाया गया तो स्थानीय नागरिकों की मांग थी कि युवक से माफी मंगाई जाए। काफी देर तक चली मशक्कत के बाद भी जब स्थानीय नागरिक नहीं माने तो शाम 4 बजे से एक बार फिर चक्काजाम शुरू हो गया। इस बार स्थानीय नागरिक और भी ज्यादा गुस्से में थे और छीपाबड़ के पूरे बाजार बंद हो गए। पुलिस द्वारा कपिल विश्नोई पर धारा 151 लगाकर तत्काल उसे जेल भेज दिया गया।

102 Views
What do you think?

Leave a Reply