Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

कृषि मंत्री को बताई 5वीं-8वीं के रिजल्ट में विसंगति

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। गुरूवार को सोसाइटी फॉर प्राइवेट स्कूल डायरेक्टर्स ने प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल से भेंटकर 5वीं-8वीं के रिजल्ट में विसंगतियों की ओर ध्यान आकर्षित कराया। इस दौरान सोसाइटी के संस्थापक दीपक सिंह राजपूत के साथ एक ज्ञापन सौंपा गया। सोसाइटी ने श्री पटेल को बताया कि राज्य शिक्षा केंद्र ने कक्षा 5वीं और 8वीं का जो रिजल्ट घोषित किया है उसमें काफी गड़बड़ियां हैं। इस पर श्री पटेल ने तत्काल शिक्षा मंत्री और राज्य शिक्षा केंद्र को फोन लगाकर त्रुटियां सुधारने के आदेश दिए। साथ ही कहा कि जो विद्यार्थी अपनी उत्तर पुस्तिका देखना चाहते हैं,उन्हें कॉपियां उपलब्ध कराई जाएं। संगठन के संस्थापक दीपक सिंह राजपूत ने कहा कि अतिशीघ्र बच्चों के परीक्षा परिणाम सुधारे जाए। अन्यथा छात्र हित में संगठन उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होगा। इस दौरान जिला अध्यक्ष नवीन पांडे नरेंद्र सिंह तोमर उत्तम सिंह चौहान बड़ी संख्या में हरदा जिले के संचालक उपस्थित रहे।

114 Views
What do you think?

Leave a Reply