Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

लाड़ली बहना योजना की हितग्राहियों के खाते डीबीटी इनेबल्ड करें

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं के खाते में जून माह से 1 हजार रुपए प्रति माह जमा किए जाना है। इससे पूर्व जरूरी है कि जिन महिलाओं ने इस योजना के तहत आवेदन किया है, उन सभी महिलाओं के खाते आधार से लिंक हो और डीबीटी इनेबल्ड हो। सभी बैंकर्स व्यक्तिगत रूचि लेकर यह कार्यवाही अगले कुछ दिनों में पूरी कर लें। यह निर्देश कलेक्टर ऋषि गर्ग ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैंकर्स की बैठक में दिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया व लीड बैंक प्रबन्धक राहुल बजाज सहित विभिन्न बैंकों के जिला स्तरीय नोडल अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर श्री गर्ग ने कहा कि इसके लिए पंचायत सचिवों, पटवारियों व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए हंै कि वे इन महिलाओं को बैंक शाखा ले जाकर यह कार्यवाही पूरी कराएं। बैंकर्स इन महिलाओं से आवश्यक दस्तावेज लेकर उनके खाते आधार लिंक्ड करने व डीबीटी इनेबल्ड करने की कार्यवाही पूरी करें।

92 Views
What do you think?

Leave a Reply