Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

समर कैंप में बच्चों को सिखाई खेल की बारीकियां

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। शहर के नेहरू स्टेडियम ग्राउंड पर खो-खो कल्याण संघ द्वारा समर कैंप आयोजित किया जा रहा है। जिसमें प्रतिदिन 40 खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। खो-खो कल्याण संघ संयुक्त सचिव भूपेंद्र सिंह एवं मोनिका कुशवाह ने बताया कि कैंप में कोच सचिन बरखड़े द्वारा बच्चों को खेल की बारीकियां सिखाई जा रही है। जिसमें खेल एवं युवा कल्याण विभाग और शिक्षा विभाग द्वारा सहयोग प्रदान किया जा रहा है। प्रतिदिन बच्चों को शारीरिक परीक्षण दिया जा रहा है। इसमें खेल एवं युवा कल्याण विभाग अधिकारी उमा पटेल, जिला खेल अधिकारी रामनिवास जाट और हरदा युवा समन्वयक रानी खान बच्चों को मार्गदर्शन दिया जा रहा है।

89 Views
What do you think?

Leave a Reply