Skip to content
Monday, 12 October 2026
यह बात गलत है हरदा

यह बात गलत है….

1 min read
Text Size:

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर के मध्य से गुजरे नेशनल हाइवे 59 स्थित हरदौल बाबा चौराहे के पास का नजारा है। जहां सड़क किनारे रखा अस्थाई शौचालय अनउपयोगी साबित हो रहा है। इसकी मुख्य वजह शौचालय के दोनों दरवाजे गायब हैं। जिसके चलते लोग इसका इस्तेमाल नही करते हैं। इस बारे में स्थानीय लोगों का कहना है कि शौचालय पहले ही गलत जगह पर रखा था। ऊपर से दरवाजे इधर-उधर हो जाने से समस्या ओर ज्यादा बिगड़ गई है। क्योंकि इसी मार्ग से महिलाओं का मंदिर आना-जाना लगा रहता है, वहीं स्कूली छात्र भी यहीं से होकर जाते हैं। सबसे बड़ी बात सड़क पर दिनभर चहल पहल रहती है। ऐसे में अव्यवस्थित शौचायल को बदला अथवा सुधार कार्य करके स्थानीय लोगों से चर्चा उपरांत उसे उपयुक्त जगह पर रखे जाने की दरकार है। इससे धर्मप्रेमीजनों की आस्था को सम्मान मिलेगा, वहीं राहगिरों को गंदगी व बदबू से निजात मिल सकेगा। फिलहाल इन सबके अभाव में लोग कहना नही चूकते, कि यह बात गलत है।

159 Views
What do you think?

Leave a Reply