Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

समरसता शिविर.. आपसी सहमति से हुआ भूमि विवादों का निराकरण

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले में नागरिकों के भूमि संबंधी विवादों के निपटारे के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में समरसता शिविर के द्वितीय चरण का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को हरदा अनुविभाग के ग्राम भुन्नास, सोनखेड़ी, डगांवानीमा, अबगांवखुर्द, पिडगांव व हरदा खुर्द में समरसता शिविर आयोजित किए गए। समरसता शिविरों में कृषि भूमि का सीमांकन, फौती नामांतरण, नवीन ऋण पुस्तिका प्रदाय, सीमांकन के बाद अवैध कब्जा हटाना, खेत सड़क को अतिक्रमण मुक्त करना जैसी समस्याओं का निराकरण किया गया। इसके अलावा शिविरों में नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा, रास्ता विवाद जैसी समस्याओं का भी निराकरण किया गया।

269 Views
What do you think?

Leave a Reply