Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

3 मृतक बालकों के परिजनों को 4-4 लाख की राहत राशि स्वीकृत

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। रविवार को हरदा के पेड़ी घाट अजनाल नदी में नहाते समय पानी में डूबने से सोनू पुत्र लखनलाल उम्र 15 वर्ष निवासी हिवाला, मोहित पुत्र विश्राम उम्र 15 वर्ष निवासी हिवाला तथा त्रिलोक पुत्र दिनेश उम्र 14 वर्ष निवासी हिवाला की मृत्यु हो गई थी। एसडीएम हरदा महेश बमन्हा ने तहसीलदार से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर राजस्व पुस्तक परिपत्र के संशोधित प्रावधानों के तहत तीनों मृतक बालकों के परिजनों को 4-4 लाख रूपये की राहत राशि स्वीकृत की है।

211 Views
What do you think?

Leave a Reply