Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

सड़क की मरम्मत कराने की मांग, सौंपा ज्ञापन

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। टिमरनी विधानसभा के ग्राम गोदड़ी में समस्या को लेकर जमना जैसानी फाउंडेशन ने जनसुनवाई के माध्यम से कलेक्टर ऋषि गर्ग से मुलाकात कर 6 मांगो पर चर्चा की गई। जमना जैसानी फाउंडेशन के सदस्य शांति कुमार जैसानी ने कहा कि गोदडी में प्रधानमंत्री रोड जो कि करताना से गोदड़ी और नयागांव मार्ग क्षतिग्रस्त हो चुका है, जिसमें रोज लोगों के गड्ढे में गिरने से एक्सीडेंट हो रहे हैं। इस रोड पर जल्द मरमत कार्य किया जाए। जिस पर प्रधानमंत्री सड़क अधिकारी ने जल्द कार्य चालू कराने का आश्वासन दिया है। जैसानी ने बताया कि गांव में पूल नीचा होने से बारिश के समय आवागमन बंद हो जाता है जिससे 7 गांव के लोगो को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। प्रधानमंत्री आवास में जरूरतमंद परिवार को आवास आवंटित किए जाए, जिससे उन्हें बारिश में दिक्कत न आए। नल जल योजना ग्राम में जल्द आवंटित की जाए, जिससे हर घर में पीने का पानी उपलब्ध हो सके और जब तक नल जल योजना न आए उस बीच में हैंडपंप खुदवाए जाएं, जिससे गांव के गरीब लोगों को पानी मिल सके।

104 Views
What do you think?

Leave a Reply