Skip to content
Monday, 12 October 2026
यह बात गलत है हरदा

यह बात गलत है….

1 min read
Text Size:

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर के वार्ड क्रमांक 1 स्थित गोलापुरा में इनदिनों पेयजल सप्लाई का हाल है। यहां नलों के माध्यम से घरों तक मटमैला पानी पहुंच रहा है। जो जनस्वास्थ की दृष्टि से चिंताजनक है। इस बारे वार्डवासी संजय पस्टारिया ने बताया कि कुछ दिनों से नलों में खराब पानी आ रहा है। हाल यह है कि बर्तन की तलहटी में मिट्टी जम रही है। यही हाल वार्ड की अन्य गलियों में देखने व सुनने को मिला है। जिस ओर ध्यान दिए जाने की जरूरत है। यहां बताना होगा कि गर्मी के दिनों इस समस्या की तरह पेयजल की लाइन नालियों में पड़ी होना किसी बड़ी लापरवाही से कम नहीं है। इसको लेकर सम्बंधित जल उपभोक्ता को सजग रहने की आवश्यकता है। परंतु कई लोग अब तक इन सब बातों से अंजान हैं। यही वजह है कि लोग कहना नहीं चूकते, कि यह बात गलत है।

150 Views
What do you think?

Leave a Reply