Skip to content
Thursday, 22 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

दिव्यांगों के लिए प्रदेश में बनेगा शिकायत पोर्टल, सीएम हेल्पलाइन से होगा लिंक : मंत्री श्री पटेल

1 min read
Text Size:

भोपाल- सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री प्रेम सिंह पटेल ने बताया कि दिव्यांगजन अपने पेंशन प्रकरण, बीमा, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र जैसी तमाम आवश्यकताओं को पूरा करने में आ रही समस्याओं की दिव्यांग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा सकेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा के अनुरूप पोर्टल का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर कोई अधिकारी या कर्मचारी दिव्यांगों की मदद करने में कोताही बरतता है तो उसके विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

मंत्री श्री पटेल ने कहा कि राज्य शासन द्वारा दिव्यांगजनों की शिकायतें सुनने के लिए अलग से एक पोर्टल बनाया जा रहा है। सीएम हेल्पलाइन की तरह काम करने वाले इस पोर्टल पर केवल दिव्यांग ही शिकायत कर सकेंगे। यह पोर्टल सीएम हेल्पलाइन पोर्टल से लिंक होगा। शिकायत दर्ज कराने के लिए अलग से एक नंबर भी जारी किया जाएगा।

153 Views
What do you think?

Leave a Reply