अनोखा तीर, हरदा। लोकतंत्र सेनानी संघ के प्रांतीय कार्यकारणी सदस्य शिवनारायण टांक के निवास पर रविवार को लोकतंत्र सेनानी एवं प्रहरी संघ की संभागीय बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें महत्वपूर्ण बिन्दूओं पर विचार-विमर्श उपरांत सार्थक फैसलें लिये गए। इसमें पहले सेनानी व उनके परिजनों ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण को श्रद्धांजलि अर्पित कर बैठक की शुरूआत की। इस मौके पर प्रदेश सह सचिव एवं संभाग संयोजक शम्भू सोनकिया, जिला अध्यक्ष रामआसरे बाजपेयी, सुरेश राने, संभाग संयोजक लोकतंत्र प्रहरी संघ नीरज बरगले तथा लोकतंत्र सेनानी रजाक भाई, बाबू भाई बंदूक वाले, मरगूब हुसैन, अधिवक्ता प्रकाश चन्द्र टांक, लोकतंत्र प्रहरी जिला संयोजक शांति कुमार जैसानी, अमजद, अयाज एवं पवन सोनी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में संगठन की रूपरेखा के संबंध में चर्चा की। वहीं आगामी समय में मुख्यालय पर संभागीय सम्मेलन कराए जाने को लेकर विमर्श किया। इस मौके पर समस्त मीसाबंदीयों का स्मरण कर उनके योगदान को याद किया गया। साथ ही उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

