Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना  

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। प्रदेश सरकार ने प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के डिफाल्टर कृषकों पर बकाया कालातीत फसल ऋणों के ब्याज माफ किए जाने हेतु मुख्यमंत्री कृषक व्याज माफी योजना लागू की है। इस योजना के अंतर्गत हरदा जिले में बैंक से संबद्ध समितियों के द्वारा इस योजना को लागू करने के प्रस्ताव पारित कर बैंक एवं सहकारिता विभाग को प्रेषित कर दिए गए हंै। समितियों के द्वारा 13 मई को समितियों के सूचना पटल पर सभी डिफाल्टर कृषकों की 2 लाख रुपए तक के बकाया ऋण माफ करने हेतु सूची प्रकाशित कर दी गई है। सहायक आयुक्त सहकारिता वासुदेव भदौरिया ने बताया कि इस योजना से हरदा जिले की 52 समितियों के 6332 सदस्यों को 14.92 करोड़ का लाभ प्राप्त होगा। इस योजना के अंतर्गत दिनांक 14 से 18 मई तक डिफाल्टर कृषक सदस्य समिति से नि:शुल्क आवेदन प्राप्त कर आवेदन जमा कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है। उन्होंने बताया कि हरदा जिले की 52 समितियों में 4400 मी. टन खाद भंडारण के विरूद्ध 1761 मी. टन खाद का वितरण हो चुका है। उन्होंने हरदा जिले के कृषकों से अपील की है कि मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना अंतर्गत समिति में फार्म जमा कर इस योजना का लाभ प्राप्त करें। साथ ही समितियों में भंडारित खाद का अग्रिम उठाव कर शासन की योजना का भी लाभ प्राप्त करें।

123 Views
What do you think?

Leave a Reply