Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

अगले दो-तीन दिन में तापमान 5 से 6 डिग्री बढ़ेगा  

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। भर गर्मी के दिनों में मौसम का उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। जिसके चलते रात्रि में ठंड का अहसास हो रहा है। वहीं दिन में बादल छाये रहने की वजह से गर्मी का असर कम पड़ रहा है। हालांकि मौसम विभाग के अनुमान को मानें तो अगले दो से तीन दिन में तापमान बढ़ेगा। 2 से 3 डिग्री बढ़कर तापमान ४२ डिग्री तक पहुंचने के आसार है। वर्तमान में अधिकतम तापमान ३६ डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज हुआ है। यह आंकडा एक-दो डिग्री आगे-पीछे हो रहा है। परंतु सोमवार-मंगलवार से यह आंकड़ा बढ़ेगा, जो गर्मी का अहसास कराएगा। इधर, विगत एक सप्ताह से मौसम की बेरूखी के चलते ग्रीष्मकालीन मूंग पर विपरीत असर देखने को मिल रहा है। बार-बार बादल छाने से फसल में इल्लियों की मार देखने व सुनने को मिल रही है। जिस पर नियंत्रण पाने के लिये किसान कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कर रहे हैं। किसानों के मुताबिक मौसम की मार के चलते अनुमानित समयावधि से पहले दवा का स्प्रे मजबूरी बना हुआ है।

216 Views
What do you think?

Leave a Reply