Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

डंपर ने पीछे से मारी टक्कर… सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल

3 min read
Text Size:

 

 

अनोखा तीर, हरदा। सोमवार-मंगलवार की रात इन्दौर-नागपुर नेशनल हाइवे 59 पर सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि बाईक पर सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना शाम 5 बजे के आसपास की बताई जा रही है। मामले में खातेगांव पुलिस ने लापरवाह डंपर चालक के विरूद्ध प्रकरण कायम कर लिया है। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए तीनों लोग हरदा की नई आबादी के निवासी हैं, जिनका हाल मुकाम मगरधा रोड स्थित बैरागढ़ है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रहमत पिता अजीजुल खान उम्र ४३ वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 2 हरदा पेशे से पीओपी का काम करता है। जिसमें उसके दोनों बेटे मेहताब और शहजाद हाथ बंटाते हैं। रहमत का इनदिनों खातेगांव में पीओपी की एक साइड चल रही है। घटना दिनांक यानि सोमवार को रहमत और उसके दोनों लड़के शाम होते ही बाईक से हरदा के लिये रवाना हो गए थे। इस दौरान संदलपुर फाटे के पास पीछे से आ रहे डंपर ने उनकी बाईक को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर लगते ही बाईक चालक रहमत उछलकर दूर जा गिरा। जबकि लड़के मेहताब और शहजाद सड़क वहीं पर गिर गए। तभी डंपर का पहिया मेहताब की जांग पर से निकल गया। घटना के बाद राहगिरों ने डॉयल 10 को कॉल किया। जिसकी मदद से घायलों को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। जहां तीनों को प्रारंभिक उपचार दिया, वहीं गंभीर रूप से घायल मेहताब को इलाज के लिए रैफर कर दिया। जिसे परिचित लोग खातेगांव के ही एक निजी अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में मेहताब ने दम तोड़ दिया। इस बात की चिकित्सक द्वारा पुष्टि करते ही पीड़ित परिवार गमगीन हो गया।

चालक के विरूद्ध प्रकरण

पुलिस ने बताया कि सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे। वहीं एक टीम को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया था। पुलिस ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर डंपर क्रमांक आरजे-09-जीडी-५०८० के चालक के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चालक डंपर को तेज रफ्तार में ले जा रहा था।

दोनों घायलों को गंभीर चोट

मृतक के पिता रहमत के मुताबिक डंपर ने पीछे से टक्कर मारी। जबकि हमारी गाड़ी अपने साइड पर सामान्य गति में चल रही थी। टक्कर लगने के कारण मेरे उल्टे पैर की पिंडली में चोट लगी है। बड़े लड़के शहजाद को दोनों जांग व सीने के अलावा शरीर में अन्य जगहों पर चोट लगी है। फिलहाल दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

92 Views
What do you think?

Leave a Reply