अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर ऋषि गर्ग, शासकीय महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. संगीता बिले एवं जिला नोडल अधिकारी डॉ. सीपी गुप्ता के नेतृत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राएं २० मतदान केंद्रों पर बेसलाईन सर्वें करेंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा चिन्हित 20 मतदान केन्द्रों में मतदान केन्द्र क्र. 80-हरदा, 81-हरदा शहीद दीपसिंह चौहान वार्ड क्र. 32, मतदान केन्द्र क्र. 103 वार्ड क्रमांक 15 आचार्य विनोबा भावे वार्ड, मतदान केन्द्र क्र. 104 हरदा, मतदान केन्द्र क्र. 105 हरदा शामिल है। इसके अलावा मतदान केन्द्र क्र. 106 हरदा, 107 वार्ड क्र. 16 सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड, 110 ग्वालनगर हरदा, 112 वार्ड क्र. 17 लाला लाजपतराय वार्ड, मतदान केन्द्र क्र. 114 हरदा, 115 वार्ड क्र. 18 डॉ. राजेन्द्र प्रसाद वार्ड, 116 वार्ड क्र. 19 महाराणा प्रताप वार्ड, 123 वार्ड क्र. 23 फकरूद्दीन अली अहमद वार्ड, 125 वार्ड क्र. 25 लाल बहादुर शास्त्री वार्ड, मतदान केन्द्र क्र. 129 वार्ड क्र. 26 देवी अहिल्याबाई वार्ड, 133 वार्ड क्र. 34 वीर दुर्गादास वार्ड हरदा, 135 वार्ड क्र. 28 महारानी लक्ष्मीबाई वार्ड, मतदान केन्द्र क्र. 144 उड़ा हरदा, 232 वार्ड क्र. 5 संजय वार्ड खिरकिया तथा वार्ड क्र. 7 नेहरू वार्ड खिरकिया शामिल है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डीके सिंह ने बताया कि यह सर्वे 2 से 10 मई के मध्य किया जाएगा। यह बेसलाईन सर्वे महाविद्यालयीन विद्यार्थियों द्वारा किया जाएगा। सर्वे कार्य में महाविद्यालयीन विद्यार्थियों का चयन नोडल अधिकारी उच्च शिक्षा हरदा द्वारा किया जाएगा। श्री सिंह ने बताया कि सर्वे में बूथ लेवल आफिसरों को भी विद्यार्थियों के सहयोग के लिए लगाया गया है। जिला प्रशासन ने आम मतदाताओं से सर्वे कार्य में सहयोग प्रदान करने की अपील की है।

