Skip to content
Thursday, 22 October 2026
राष्ट्रीय

मुकेश अंबानी सहित देश के कई दिग्गजों ने इस स्कूल से की है पढ़ाई, फीस जानकर पैरों के नीचे से खिसक जाएगी जमीन

2 min read
Text Size:

नई दिल्ली:  देश में एक से बढ़कर एक स्कूल हैं। आपने कई स्कूलों के बारे में सुना होगा, जिनकी फीस काफी महंगी है। आज हम आपको एक ऐसे ही स्कूल  के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें मुकेश अंबानी के अलावा देश के कई दिग्गजों ने पढ़ाई की है। इस स्कूल  की एक महीने की फीस जानकर आप दंग रह जाएंगे। यह स्कूल काफी पुराना है। इस स्कूल में पढ़ाई करने का सपना ज्यादातर का होता है। यह देश के सबसे महंगे स्कूलों में से एक है। यहां बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलकूद के लिए काफी ऑपशन मिलते हैं। बच्चों को हर तरह की सुख सुविधाएं मिलती हैं। आइए आपको बताते हैं इस स्कूल के बारे में।

इस स्कूल से की है पढ़ाई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्वालियर में स्थित सिंधिया स्कूल से दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी, बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान सहित कई दिग्गजों ने इस स्कूल से पढ़ाई की है। सिंधिया स्कूल की गिनती देश के सबसे महंगे स्कूलों में होती है। बता दें यह स्कूल बॉय बोर्डिंग स्कूल है। इसे साल 1897 में महाराजा माधवराव सिंधिया ने शुरू किया था। इस स्कूल में अनुराग कश्यप, सूरज बड़जात्या और अली असगर सहित कई नेता और उद्योगपतियों ने पढ़ाई की है।

इस वजह से खास है स्कूल

इस स्कूल की फीस इतनी ज्यादा है कि आम आदमी अपने बच्चों का यहां एडमिशन कराने की सोच भी नहीं सकता। इस स्कूल को 120 वर्ष से ज्यादा हो गए हैं। यह स्कूल करीब 110 एकड़ में फैला हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय छात्रों को स्कूल में एनुअल फीस करीब 13,25,000 रुपये है। सुरक्षा बल के कर्मचारियों के बच्चों के लिए सालाना फीस करीब 8,50,00 रुपये है। वहीं अगर कोई विदेशी छात्र सिंधिया स्कूल में एडमिशन लेना चाहता है तो उसे करीब 15,30,700 रुपये फीस देनी होती है। हालांकि स्कूल की फीस में मैनेजमेंट की सिफारिश पर समय-समय में बदलाव भी किया जाता है।

बच्चों को मिलती हैं कई सुविधाएं

ग्वालियर शहर की भीड़-भाड़ से दूर प्राकृतिक सौंदर्य के बीच ग्वालियर के ऐतिहासिक दुर्ग पर यह स्कूल बना हुआ है। स्कूल का भवन व होटल वास्तुकला के अनुपम उदाहरण हैं। कैंपस में छात्रों के खेलने के लिए करीब 22 मैदान हैं। जिसमें क्रिकेट, लॉन टेनिस, स्वीमिंग पूल, हार्स राइडिंग, बॉक्सिंग से लेकर हर तरह के इंडोर गेम, ओपन थिएटर हैं। यहां पढ़ने वाले बच्चों को हर तरह की सुख-सुविधाएं मिलती

85 Views
What do you think?

Leave a Reply