Skip to content
Thursday, 22 October 2026
राष्ट्रीय

जवानों की गाड़ी उड़ाने नक्सलियों ने एक साथ लगाए थे 3 IED… पहली बार रची ऐसी साजिश

2 min read
Text Size:

दंतेवाडा:  छत्‍तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में हुए नक्सली हमले को लेकर नई जानकारी सामने आई है। नक्सलियों ने इस पूरी वारदात को अंजाम देने सुनियोजित तरीके से तगड़ी तैयारी कर रखी थी। दरअसल, नक्सलियों ने जवानों की गाड़ी को उड़ाने के लिए एक नहीं, बल्कि 3 आईईडी का इस्तेमाल किया था। घटनास्थल से मिले साक्ष्य इसी ओर इशारा कर रहे है।

नक्सलियों ने लगाए थे तीन IEDनक्सलियों ने नकुलनार से अरनपुर होते हुए जगरगुंडा को जोड़ने वाले स्टेट हाईवे पर सुरंग बनाकर तीन आइईडी प्लांट की थी। तीनों आइईडी का कनेक्शन एक ही वायर से जुड़ा था और जब विस्फोट हुआ तो तीनों IED एक साथ फटे और जवानों की गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि 7 मीटर चौड़ी सड़क पर बीस-बीस किलो की तीन आइईडी नक्सलियों ने लगा रखी थी। दो आइईडी सड़क के किनारे और एक बीच में प्लांट की गई थी। सड़क की चौड़ाई अधिक होने की वजह से नक्सलियों ने ऐसा पहली बार किया।

सुरंग बनाकर लगाया IED

आईईडी प्लांट करने के लिये नक्सलियों ने सड़क को कहीं भी नहीं काटा, बल्कि सड़क किनारे से सुरंग बनाकर आईईडी प्लांट किया था। करीब चार फीट व्यास वाली सुरंग का निर्माण नक्सलियों ने आईईडी प्लांट करने के लिये किया था।

नक्‍सली लीडरों ने रची बड़ी साजिश

जवानों को हमले में फंसाने के लिए नक्सली लीडरों ने बड़ी साजिश रच रखी थी। पुलिस ने जिन नक्सलियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है वो सभी नक्सली लंबे समय से दक्षिण बस्तर में सक्रिय हैं और कई बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। अरनपुर घटना में नक्सली किसी भी तरह से जवानों

97 Views
What do you think?

Leave a Reply