Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

शुरु होगा आधार अपडेट करने का अभियान

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। प्रदेश में आधार कार्ड अपडेट करने के लिए राज्य सरकार द्वारा अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत घरोंघर जाकर सभी के आधार अपडेट किए जाएंगे। सरकार की कोशिश है कि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने इसके लिए अगल से बजट प्रविधान भी किया है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अनुसार इस अभियान के दौरान शून्य से पांच वर्ष की आयु के बच्चों के आधार कार्ड बनाए भी जाएंगे। इस कार्य में महिला एवं बाल विकास विभाग की मदद ली जाएगी। इसमें खर्च होने वाली राशि राज्य सरकार वहन करेगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को भी इंसेंटिव दिया जाएगा। बता दें कि मध्यप्रदेश में साढ़े आठ करोड़ आधार कार्ड बने हैं। लाड़ली बहना योजना लागू होने के बाद तेजी से आधार अपडेट कराए जा रहे हैं। फरवरी में 12 लाख और मार्च में 30 लाख आधार अपडेट कराए गए हैं। आधार में मुख्य रूप से नाम, पता और जन्म तिथि में संशोधन कराया जा रहा है।

84 Views
What do you think?

Leave a Reply