1 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, रक्षाबंधन तक चलेगी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

हरदा- अमरनाथ यात्रा इस बार 1 जुलाई से शुरू होगी। पहली बार यह यात्रा 62 दिन तक चलेगी। इससे  पहले 2009 में अमरनाथ यात्रा 60 दिन की रही थी। बीपी, हाइपरटेंशन, डायबिटीज और सांस के मरीज नहीं जा सकेंगे। श्रद्धालुओं के लिए फार्म वितरण 17 अप्रैल से शुरू हो गया है। पूर्व की तरह ही अमरनाथ यात्रियों को फार्म के साथ सरकारी डॉक्टर से अपना मेडिकल फार्म भी भरवाकर देना होगा। एक यात्रा परमिट केवल एक यात्री पंजीकरण के लिए मान्य होगा। अमरनाथ यात्रा करने के लिए श्रद्धालु श्राइन बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन फार्म भर सकते हैं। अमरनाथ यात्रा में 13 साल से कम उम्र के बच्चे और 75 साल से अधिक उम्र के श्रद्धालु और छह सप्ताह के गर्भ से अधिक कोई महिला बाबा बर्फानी की यात्रा नहीं कर सकेंगे।

आवेदन करने के लिए ये जरूरी

बैंक से फार्म लेते समय आधार कार्ड दिखाना आवश्यक है। अगर ऑनलाइन फार्म भरते हैं। तो 120 रुपए देना होंगे। फार्म के साथ मेडिकल सर्टिफिकेट का एक फार्म मिलेगा। इसमें ब्लड-प्रेशर, हाइपरटेंशन डायबिटीज, ज्वाइंट पैन, मिर्गी के दौरे आना, सांस संबंधी बीमारी अगर डॉक्टर अपनी रिपोर्ट में दर्शाता है तो व्यक्ति का फार्म रिजेक्ट हो जाएगा।

87 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!