Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
मध्य प्रदेश हरदा

30 को आएगा कक्षा 5वीं-8वीं का रिजल्ट

2 min read
इंतजार हुआ ख़त्म! जारी हुआ महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, एक क्लिक में यहां देखें अपना परिणाम
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। राज्य शिक्षा केंद्र में सभी अहम स्कूल परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए जाने की तैयारी चल रही है। इन दिनों प्रदेश में सबसे प्रमुख बोर्ड परीक्षा 10 वीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन का काम तेजी से चल रहा है। इस प्रक्रिया को बेहद ही गोपनीय रखा गया है। अगले माह इनके परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। इससे पहले 5 वीं और 8वीं परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए जाने हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार 5 वीं और 8वीं परीक्षाओं के परिणाम जल्द ही घोषित कर दिए जाएंगे। राज्य शिक्षा केंद्र ने पांचवीं और आठवीं की परीक्षा खत्म होने के तुरंत बाद ही इनके मूल्यांकन का काम शुरू कर दिया है। पांचवीं और आठवीं की परीक्षा का मूल्यांकन का काम बुधवार से शुरू हुआ। प्राइमरी और मिडिल की इन दोनों अहम परीक्षाओं के मूल्यांकन का काम हर ब्लॉक में हो रहा है। इसमें हर जगह 125 शिक्षक कॉपियां जांचने का काम कर रहे हैं। इस बार 10वीं-12वीं की तरह ही नंबर अपलोड ऑनलाइन ही किए जा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार इन परीक्षाओं का रिजल्ट 30 अप्रैल तक देने की तैयारी है। किस स्कूल की कॉपी कहां गई है। इसकी जानकारी शिक्षकों को भी नहीं है। बताया जा रहा है कि इस बार भी मूल्यांकन पिछले साल की तर्ज पर ही हो रहा है। इसके तहत सभी उत्तर पुस्तिकाएं एक-दूसरे स्कूलों में भेजी गई है। इस प्रक्रिया को बेहद गोपनीय रखा गया है। किस स्कूल की कॉपी कहां गई है इसकी जानकारी शिक्षकों को भी नहीं है। बताया गया है कि दस फीसदी कॉपियां मूल्यांकन के लिए अन्य जिले जाएंगी। कोशिश है कि इस माह के अंत में परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

238 Views
What do you think?

Leave a Reply