Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

सर्वब्राह्मण समाज ने सौंपा ज्ञापन

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। सर्वब्राह्मण समाज संगठन द्वारा राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय को सौंपा गया। सौंपे ज्ञापन में बताया गया कि खुड़ैल निवासी कमल शर्मा की सुपुत्री महक को असमद पिता शब्बीर पटेल द्वारा लव जिहाद के चक्कर में धर्म परिवर्तन एवं शादी करने का दवाब बनाया गया। वहीं लगातार परेशान कर आत्म हत्या के लिए प्रेरित किया गया। 18 अप्रैल को जान से मारने की धमकी दी गई। इसके चलते मानसिक रूप से त्रस्त होकर, परिवार के सम्मान की रक्षा के लिए महक ने आत्महत्या कर ली। ज्ञापन के माध्यम से समाजजनों ने दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन सौंपते समय सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राजेश पाराशर, संरक्षक मनोहरलाल शर्मा, महामंत्री सुनील तिवारी, नितेश बादर, गोपाल शुक्ला, बाविसा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष नवीन पांडे, गजानंद डाले, सुदीप मिश्रा सहित समाजजन उपस्थित थे।

102 Views
What do you think?

Leave a Reply