Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

जय परशुराम के लगाए नारे

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। सर्वब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित पांच दिवसीय भगवान परशुराम जन्मोत्सव के समापन पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। रविवार शाम को मिडिल स्कूल ग्राउंड से यह शोभा यात्रा चांडक चौक, घंटाघर, जैसानी चौक होती हुई परशुराम चौक पहुंची। परशुराम चौक पर सभी ने प्रतीक चिन्ह का पूजन किया। इसके बाद शोभायात्रा मिडिल स्कूल ग्राउंड पर समाप्त हुई। शोभायात्रा में भगवान परशुराम की सजीव झांकी, मंत्रोच्चार करते हुए विप्रजन, आर्केस्टा मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। वहीं महिला एवं पुरुषों द्वारा लगाए गए जय परशुराम के नारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। यात्रा के दौरान बैंड बाजे, डीजे की धुन पर युवा जमकर थिरके। इस दौरान सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। यात्रा समापन के बाद मिडिल स्कूल ग्राउंड पर गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती की गई। इसके बाद सम्मान समारोह हुआ। कार्यक्रम के दौरान सर्वब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राजेश पाराशर, महामंत्री सुनील तिवारी, संरक्षक चंद्रकांत शुक्ला, मनोहरलाल शर्मा, एलएन पाराशर, संयोजक प्रदीप पटेल, नितेश बादर, उपाध्यक्ष रोहित तिवारी, लोकेश शर्मा, युवा इकाई संरक्षक सुधीर शर्मा, महिला इकाई अध्यक्ष ममता पाठक, अचला गुहा, अदिति गुरु, मीना ओझा, आभा तिवारी, युवा इकाई अध्यक्ष सौरभ तिवारी, संदीप पुरोहित, अमित दुबे, सुदीप मिश्रा सहित महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे। सफल आयोजन पर अध्यक्ष राजेश पाराशर ने सभी का आभार व्यक्त किया।

विप्रजनों का किया सम्मान

सर्वब्राह्मण समाज संगठन द्वारा तहसील अध्यक्ष, इकाई अध्यक्षों का सम्मान किया गया। वहीं आयोजनों में मुख्य रूप से सहयोग प्रदान करने वाले सदस्यों को विप्र शिरोमणि सम्मान से नवाजा गया। संगठन द्वारा परशुराम गौरव सम्मान लक्ष्मीनारायण बादर, लेखक दुर्गेशनंदन शर्मा, श्रीमती गीता पांडे, मुरारी शर्मा, प्रमोद तिवारी, भूपेश शर्मा, अनाज से भगवान परशुराम की मूर्ति बनाने वाली कलाकार संजना पाठक, अनुज तिवारी को सम्मान से नवाजा गया। इसके बाद महिला इकाई द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का सम्मान हुआ।

89 Views
What do you think?

Leave a Reply