Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

अजनाल नदी में डूबने से ३ छात्रों की मौत

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। हरदा में रविवार को दर्दनाक हादसा सामने आया। यहां बारहवीं के 3 छात्रों की अजनाल नदी में डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकाला गया। तीनों छात्रों के शवों को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। घटना हंडिया थाना क्षेत्र के ग्राम बिछोला की है। जानकारी के मुताबिक 3 दोस्त अजनाल नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूब गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शव बाहर निकाल लिए हैं। इस घटना के बाद बिछोला गांव में मातम पसर गया है। तीनों मृतक नाबालिग है। इनमें चंदन 16 वर्ष पिता गोविद विश्वकर्मा, निखिल 16 वर्ष पिता सोहन सिंह राजपूत और मोहित 17 वर्ष पिता चैन सिंह राजपूत हैं। तीनों दोस्तों ने इस साल एक साथ 12वीं की परीक्षा दी थी।

152 Views
What do you think?

Leave a Reply