Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

छेड़छाड़ से मना किया तो दबंगों ने लगाई झोपड़ी में आग

2 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। सिराली थाना क्षेत्र के ग्राम रोलगांव में नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता ने जब छेड़छाड़ से मना किया तो दबंगों ने झोपड़ी में आग लगा दी। जानकारी के अनुसार ग्राम रोलगांव में 10वीं की छात्रा से गांव का देव यादव नामक युवक छेड़छाड़ करता था। इससे परेशान होकर उसके परिजनों ने बालिका की पढ़ाई बीच में ही छुड़वा दी थी। बीते दो दिनों पहले जब नाबालिक पानी भरने गई थी। तब भी उसके साथ छेड़छाड़ की गई। बालिका के परिजनों ने आरोपी युवक देव के परिजनों को दोबारा हिदायत देकर छेड़छाड़ नहीं करने की बात कही। पीड़िता के पिता का आरोप है कि सोमवार को वह और उनका भाई कूलर लेने सिराली गए थे। वहां से लौटने के दौरान गांव के कुछ लोगों ने उनके साथ बेरहमी से पिटाई की। वहीं, आरोपी देव और उसके साथियों ने महिलाओं के साथ मारपीट कर उनकी झोपड़ी में आग लगा दी। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। जिनका जिला अस्पताल में उपचार जारी है। पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना के बाद से गांव वापस जाने में डर लग रहा है। इस मामले में एसपी संजीव कुमार कंचन ने सिराली थाना के स्टाफ को आरोपियों को जल्द से गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। मामले को लेकर सिराली थाना प्रभारी मदन चौहान ने बताया कि दोनों पक्ष की शिकायत पर मामल दर्ज कर लिया गया है। एक पक्ष की शिकायत पर मारपीट करने वाले सात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। वहीं, दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके खेत में बकरी घुसने के बाद मना करने के दौरान कुछ लोगों ने गाली गलौज कर उनके साथ मारपीट करने की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने निष्पक्ष कार्यवाही कर दोनों पक्षो की शिकायत सुनकर प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही है।

106 Views
What do you think?

Leave a Reply