Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

नप कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। नगर पालिका में कार्यरत कर्मचारियों की मांगों को लेकर आज ज्ञापन सौंपा जाएगा। मजदूर नेता और संरक्षक अनिल वैद्य ने बताया कि सफाईकर्मी और सभी विभाग के कर्मचारियों को अभी तक उनका वेतन प्राप्त नहीं हुआ है। संगठन द्वारा सौंपे जाने वाले ज्ञापन में नियमितीकरण और कुशल अर्द्धकुशल कर्मचारियों के बड़े हुए ऐरियस जो अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है। साथ ही नगरपालिका द्वारा सफाई कार्य को ठेका पर दिए जाने के संबंध में एक ज्ञापन मुख्य नगरपालिका अधिकारी को सौंपा जाएगा। उल्लेखनीय है कि जहां अभी कर्मचारियों को वेतन देने के लिए चुंगी की वसूली नहीं होने का कारण दिया जाता है। वहीं ठेकेदार को सफाई का ठेका देकर उसे कहां से भुगतान किया जाएगा। संरक्षक शांति जैसानी ने बताया कि सफाईकर्मी के साथ सभी कर्मचारी नगरपालिका के रवैए से परेशान है।

————————

104 Views
What do you think?

Leave a Reply