Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

होटल और कैफे की नियमित जांच की मांग

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। शहर के आडड साइडर जगहों पर संचालित होटल और कैफे की नियमित जांच की मांग को लेकर विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को थाना प्रभारी सिटी कोतवाली एवं सिविल लाइन को ज्ञापन दिया है। जिसके माध्यम से संगठनों ने यह मांग की है। ज्ञापन में यह भी कहा कि ऐसी स्थलों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की समय-समय पर फुटेज देखी जाएं। इससे किसी भी संभावित गलत कार्यो को विराम लगेगा तथा कार्रवाई को लेकर संबंधितों में भय रहेगा। एसी जगहों पर रजिस्टर मेंटेनेंस की बात पर भी जोर दिया गया। जिला विद्यार्थी प्रमुख प्रीतेश जोशी ने बताया कि इस मुद्दे पर पूर्व में भी ज्ञापन सौंप चुके हैं। पुन: ज्ञापन देकर कार्रवाई की उम्मीद जताई है। इस मौके पर प्रीतेश जोशी के साथ नगर सह संयोजक अमित उईके, विवेक, पंकज, अभिषेक, गौतम, दिलीप, यश, आदर्श सहित अन्य युवा मौजूद रहे।

108 Views
What do you think?

Leave a Reply