Skip to content
Wednesday, 14 October 2026
हरदा

जिला अस्पताल को 12 नए डॉक्टर मिले, 3 स्त्री रोग विशेषज्ञ  

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जिला अस्पताल में अब डॉक्टरों की कमी कुछ हद तक खत्म होगी। दरअसल, शासन स्तर से इंटर्नशिप पॉलिसी अंतर्गत 12 डॉक्टरों को हरदा जिला अस्पताल में अटैच किया है। इनमें से 9 डॉक्टर पहले सत्र में ज्वाइन कर चुके हैं। वहीं शेष 3 डॉक्टर भी जल्द आमद देंगे। बता दें कि इनमें से 3 डॉक्टर स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। जिनकी सेवा प्रारंभ होते ही महिला मरीजों को सुविधा मिलेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेजों से विभिन्न विषयों में पोस्ट ग्रेजुएट करने वाले डॉक्टरों को शासन ने 3-3 माह की इंटर्नशिप के लिए जिला अस्पतालों में भेजा है। इसी क्रम में हरदा अस्पताल को 12 नये डॉक्टर मिलेे हैं। इनमें से ९ डॉक्टरों ने ज्वाइन कर कंसल्टेंट गाइडेंस में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इससे यहां व्यवस्था बनाने और ओपीडी में आने वाले मरीजों सहित अन्य रोगियों को सुविधा मिलने लगी है। इसे पहले जिला अस्पताल में स्वास्थ्य संचालनालय ने करीब 10 डॉक्टरों की नियुक्ति का आदेश जारी किया था। परंतु किन्हीं कारणवश वे डॉक्टर यहां नही आए। इन सबके बीच इंटेनशिप के जरिये स्वास्थ्य सेवाओं में ओर अधिक सुधार लाया जाएगा। सिविल सर्जन डॉ मनीष शर्मा ने बताया कि जिला अस्पताल में अटैच किए गए 12 डॉक्टरों में से स्त्री रोग विशेषज्ञ 3 महिला डॉक्टर आई हैं। हड्डी रोगों के मामलों के दो डॉक्टर सेवाएं देंगे। वहीं शिशु रोग, निश्चेतना, फीजियोलॉजी सहित अन्य रोग विशेषज्ञ डॉक्टर हरदा को मिले हैं। श्री शर्मा ने बताया कि इससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ मिलने की उम्मीद है।

133 Views
What do you think?

Leave a Reply