Skip to content
Wednesday, 14 October 2026
हरदा

लाड़ली बहना का लाभ दिलाने में ग्राम पंचायत खिड़की अब्बल

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। टिमरनी विकासखंड की ग्राम पंचायत खिड़की में महिलाओं की सरकार है। यहां सरपंच से लेकर पंच तक सभी महिलाएं निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जब प्रदेश की अपनी लाड़ली बहनाओं के लिए लाड़ली बहना योजना प्रारंभ की तो यहां की महिलाओं की सरकार ने सचिव राजेश पाटिल और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता प्रियंका डोंगरे के साथ कदम से कदम मिलाकर ग्राम की सभी पात्र महिलाओं को मुख्यमंत्री द्वारा प्रारंभ की गई लाड़ली बहना योजना का लाभ दिलाने के लिए कमर कस ली। ग्राम में अब तक लाड़ली बहना योजना के तहत १७५ से अधिक महिलाओं के ऑनलाईन पंजीयन कराए जा चुके हैं। ग्राम में रहने वाली सभी पात्र महिलाओं के आधार से लेकर समग्र पोर्टल में केवायसी जैसी समस्याओं को दूर कर पंजीयन का कार्य पूर्ण हो चुका है, मात्र अब कुछ वही महिलाएं शेष हैं, जिनका परिवार रोजीरोटी के कारण विगत कुछ समय से दूसरे महानगरों में निवास कर रहा है। उन्हें भी सूचित कर बुलाया जा रहा है। जिनका पंजीयन भी शीघ्र हो जाएगा। ग्राम पंचायत खिड़की जिले की पहली ऐसी पंचायत है, जिसमें मुख्यमंत्री की महत्वकांक्षी लाड़ली बहना योजना का क्रियान्वयन इतनी तीव्र गति से किया है।

ग्राम पंचायत सचिव की है महत्वपूर्ण भूमिका

सरकार की कोई भी जन कल्याणकारी योजना प्रारंभ करे, लेकिन उसके सफल होने का दारोमदार शासकीय कर्मचारी पर ही होता है। वह तत्परता दिखाए तो सभी को सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल जाएगा। ऐसी ही तत्परता ग्राम पंचायत खिड़की के सचिव राजेश पाटिल में है। जब भी शासन की कोई भी जनकल्याणकारी योजना और कार्य करने की बात आती है तो वह उस कार्य को पूरा करने में जुट जाते हैं। पूर्व में भी निमाचा पंचायत सचिव पद पर रहते हुए ग्राम में हुए विकास कार्यों को लेकर डाक्यूमेंट्री तक बनाई जा चुकी है। ग्राम पंचायत खिड़की में भी आधार कार्ड अपडेशन एवं मतदाता सूची के अपडेशन कार्य के लिए उन्हें निर्वाचन आयोग द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जा चुका है। ग्राम पंचायत खिड़की में भी अपनी उत्कृष्ट सेवाएं दे रहे हैं।

65 Views
What do you think?

Leave a Reply